Login  |  Search
जिसे मिला सान्निध्य तुम्हारा, धन्य हुआ वह मानव मन,
अनुपम काव्य पुष्प शोभामय, सुंदर सहज हुआ उपवन |
शिक्षा, सेवा, काव्य साधना, ध्येय रहा परहित चिंतन,
निर्मल कुल की अमर ज्योति, हे! नतमस्तक हम निर्मल जन |

विशेष सम्मान

                 

                    

                 


पुरस्कार एवम् सम्मान

01.     अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन की प्रादेशिक शाखा द्वारा साहित्य सेवार्थ सम्मानित (1990)

02.      साहित्य कला संगम हिसार द्वारा साहित्य सेवार्थ सम्मानित(1995)

03.      हरियाणा प्रादेशिक राष्ट्रभाषा प्रचार समिति गुड़गांव द्वारा उत्कृष्ट साहित्य सेवी के रूप में सम्मानित (1996)

04.      साहित्य संस्कृति संगम द्वारा उत्कृष्ट कवि के रूप में सम्मानित (1998)

05.      सरस्वती शिक्षा समिति नारनौल द्वारा उत्कृष्ट कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित (1998))

06.      बाबा खेतानाथ शिक्षा समिति द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित (1999)

07.      अभियान साहितियक संस्था फरीदाबाद द्वारा उत्कृष्ट कवि के रूप में सम्मानित (2000)

08.      राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हरियाणा द्वारा पुन: सम्मानित (2000)

09.      विश्व ज्योतिष विधापीठ कोलकाता द्वारा 'भारत माता सम्मान के लिए चयनित

10.      चंचल कीर्तन मण्डल नारनौल द्वारा 'गायक कवि के रूप में सम्मानित(2001)

11.      अभिव्यकित जिला महेन्द्रगढ़ द्वारा 'साहित्य गौरव सम्मान से विभूषित (2005)

12.      6 जनवरी 2006 को राव इंद्रजीत सिंह (केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री) द्वारा पुरस्कृत

13.      4 जून 2006 को उत्कृष्ट साहित्य सेवी के रूप में मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा सम्मानित

14.      26 जनवरी 2006 को जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर उत्तम शिक्षक के रूप में सम्मानित।

15.      सन 2004 से विशिष्ट कवि के रूप में हरियाणा रोडवेज में बिना किराया कहीं तक की यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध।

16.      14,15 सितम्बर 2006 ( हिन्दी दिवस ) को हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा 'साहित्य वारिधि की मानद उपाधि से अनुग्रहीत किया गया ।

17.      1 जून 2008 को जिला महेन्द्रगढ स्वर साधना मंच द्वारा सम्मानित।

18.      16 जुलाई 2008 को फ्रेंडशिप फारम आफ इंडिया द्वारा भारत एक्सीलैंस अवार्ड से सम्मानित।

19.      30 अन्तर्राष्ट्रीय परिचय संहिताओं में परिचय प्रकाशित ।